Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

एसओजी की बड़ी कार्रवाई: फर्जी चयनित वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी था आरोपी

जयपुर, 7 सितंबर (Udaipur Kiran News)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए के इनामी फर्जी चयनित वरिष्ठ अध्यापक अरुण कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने परीक्षा पास करने के लिए अपनी जगह डमी उम्मीदवार बिठाकर नौकरी हासिल की थी और लंबे समय से एसओजी की पकड़ से फरार था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ajasthan teacher scam

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसओजी वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार मीणा (26) निवासी टोंक है। वह 24 दिसंबर 2022 और 29 जनवरी 2023 को आयोजित परीक्षाओं में शामिल हुआ था। दोनों ही परीक्षा केंद्र टोंक में थे और आरोप है कि उसने खुद उपस्थित होने के बजाय डमी कैंडिडेट को परीक्षा दिलवाई थी।

एसओजी की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वरिष्ठ अध्यापक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा 2022 में फर्जी तरीके से चयनित हुआ था। इसी कारण उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और परीक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। अब पुलिस डमी परीक्षार्थियों और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *