Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

बहुउद्देशीय शिविर में 41 समस्याओं का निस्तारण

शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते देशराज कर्णवाल

हरिद्वार, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री स्तर देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक नारसन के कोटवाल, थीथकी क्वादपुर और गदरजुडा ग्रामों में किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की कुल 157 शिकायतें, आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें ग्राम कोटवाल में 35, थीथकी क्वादपुर में 40 व गदरजुडा में 82 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिविर में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विद्युत बिल, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तथा शौचालय निर्माण जैसी समस्याएं सम्मिलित रहीं। इनमें से 41 समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान किया गया।

जिन समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर संभव है, उन्हें जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया जा रहा है, तथा शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को शासन को भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संकल्प है कि राज्य का प्रत्येक गरीब, किसान एवं पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के सभी समाज कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसी लक्ष्य को मूर्त रूप देते हुए यह शिविर ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है।

शिविर में सभी संबंधित रेखिय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, पूर्व राज्य मंत्री नेपाल कश्यप, प्रीतम, आदित्य, राजू, रामेश्वर, रॉकी,लख्मीरा, जीतेन्द्र, सोनिया, जुली, संगीता, अनुज, ओमपाल, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *