Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

मौसेरी सास पर जानलेवा हमला, आरोपित दामाद गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित के साथ पुलिसकर्मी 

सिलीगुड़ी, 3 नवंबर (Udaipur Kiran) । सिलीगुड़ी में पत्नी से मुलाकात न होने से गुुस्साए शख्स ने मौसेरी सास पर हमला कर दिया। आरोपित दामाद को माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम नूर आलम है। वह सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा के निवासी है। पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात लेलिन कॉलोनी से गिरफ्तार किया। है

उल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार रात करीब आठ बजे माटीगाड़ा रामकृष्ण पाड़ा की एक अंधेरी गली में रंजू खातून पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल रंजू को माटीगाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कई दिनों से उपचाराधीन है।

घटना के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और घायल महिला के बयान से नूर के बारे में सुराग मिला। जांच में सामने आया कि हमला पारिवारिक विवाद का नतीजा था। नूर पहले से शादीशुदा था। पहली पत्नी के मायके चले जाने के बाद उसने दूसरी शादी की, जो कुछ महीनों पहले हुई थी। दूसरी पत्नी भी घर छोड़कर चली गई। सोशल मीडिया पर नूर ने रंजू के साथ पत्नी की तस्वीरें देखकर शक के आधार पर रंजू से पूछताछ की। घटना वाले दिन दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में नूर ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद वह फरार हो गया था और कई दिनों तक छिपा रहा। पुलिस लगातार उसकी संभावित ठिकानों पर निगरानी कर रही थी। मंगलवार को वह रिश्तेदार के घर पहुंचा, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी। जांच के लिए पुलिस आरोपित की दस दिनों की रिमांड मांगेगी। हमले में इस्तेमाल धारदार हथियार भी अब तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *