
सोनभद्र, 08 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . करोड़ों की कफ सिरप तस्करी मामले में एसआईटी ने जांच के दौरान प्रकाश में आए गाजियाबाद कारागार में बंद पांच अभियुक्तों को वारंट बी के माध्यम से तलब कर विशेष न्यायाधीश NDPS ACT कोर्ट में प्रस्तुत कर 14 दिन के लिए रिमांड पर ले लिया है.
Superintendent of Police अभिषेक वर्मा ने Monday को बताया की राबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज कफ सिरप तस्करी मामले में एसआईटी ने जांच के दौरान प्रकाश में आए पांच अभियुक्तों जो पूर्व में गाजियाबाद जनपद के अभियोग में निरुद्ध होकर जिला कारागार गाजियाबाद में बंद थे, को वारंट-बी के माध्यम से तलब कर माननीय विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस. एक्ट, सोनभद्र के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
न्यायालय द्वारा उक्त अभियोग में सुशील यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी ग्राम जरवा जतारा, जिला टीकमगढ़, Madhya Pradesh, सौरभ त्यागी पुत्र मुकेश कुमार त्यागी निवासी मकनपुर, शनि चौक के पास, इन्द्रापुरम, ट्रान्स हिण्डन, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उ.प्र., संतोष भड़ाना पुत्र जयकार सिंह निवासी मकान नं. 42, ग्राम गढ़ी माजरा, भट्ठा नं. 5, मधुबन बापू धाम नगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद, शादाब पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मकान नं. 781, लाला प्रमोद वाली गली, कैला भट्टा चौक, कोतवाली नगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद और शिवकांत उर्फ शिव पुत्र सियाराम निवासी बिपिन पाल आम्रपाली स्कूल के पास, कनवानी, इन्द्रापुरम, ट्रान्स हिण्डन, कमिश्नरेट गाजियाबाद का पुछताछ के लिए 14 दिन का रिमांड स्वीकृत किया गया.
(Udaipur Kiran) / पीयूष त्रिपाठी
