Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: दोस्ती की आड़ में फौजी से लाखों की ठगी, जान से मारने की धमकी

थाना सदर गोहाना पुलिस

सोनीपत, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में भारतीय थल सेना के हवलदार

के साथ ठगी और जान से मारने की धमकी का मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला

दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दोस्ती में भरोसा जीतकर लंबे

समय तक पैसों की मांग की और धीरे-धीरे लाखों रुपए हड़प लिए।

पीड़ित के अनुसार अब आरोपी लगातार फोन और संदेशों के माध्यम

से उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। गांव खानपुर कलां निवासी

हवलदार रविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2016 से भारतीय थल सेना में सेवा दे रहा

है। वर्ष 2019 में उसकी पहचान गांव जौली निवासी दीपांशु से हुई थी। शुरुआत में दीपांशु

ने सहायता के नाम पर छोटी-छोटी रकम ली, जिससे विश्वास बढ़ता गया। इसके बाद उसने लगातार

पैसों की मांग शुरू कर दी।

हवलदार के अनुसार वर्ष 2019 से 2022 के बीच उसने मानसिक दबाव

में आकर अलग-अलग माध्यमों से लगभग पांच लाख अस्सी हजार रुपए भेजे। इसके अलावा छुट्टी

के दौरान घर आने पर उसने करीब आठ लाख रुपए नकद भी दिए। जब उसने आगे पैसे देने से मना

किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देनी शुरू कर दी।

पीड़ित ने बताया कि एक यात्रा के दौरान भय दिखाकर रेलवे स्टेशन

पर उसकी सोने की चेन भी उतरवा ली गई, जिसे बाद में वापस नहीं किया गया। वर्ष 2022 के

बाद आरोपी कथित रूप से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ उसके घर आने लगा और परिवार

को डराने लगा। वर्तमान में हवलदार पश्चिम बंगाल में ड्यूटी पर तैनात है और उसे अपनी

तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका है। थाना सदर गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर

लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *