Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: एसीबी ने चरस तस्करी मामले में उत्तर प्रदेश का सप्लायर गिरफ्तार किया

सोनीपत: चरस तस्करी मामले में उत्तर प्रदेश का सप्लायर गिरफ्तार

सोनीपत, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेश संकल्प को साकार करने के

लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत हरियाणा स्टेट

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक इकाई ने एक किलो 115 ग्राम चरस तस्करी मामले में

फरार चल रहे उत्तर प्रदेश के सप्लायर रसालू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक

कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ब्यूरो के अनुसार 5 फरवरी 2025 को थाना बरोदा, सोनीपत में

एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उस दौरान एक वाहन से

1 किलो 115 ग्राम चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने

आया कि चरस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से लाई गई थी। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश

निवासी साहिल और रजिया खातून को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में रजिया खातून ने बताया कि चरस की आपूर्ति उसके गांव

के ही रसालू से की गई थी। इसके आधार पर 23 दिसंबर 2025 को रसालू को मधुबन, करनाल क्षेत्र

से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में बुधवार को पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड

लिया गया है, ताकि तस्करी नेटवर्क, सप्लाई श्रृंखला, भंडारण स्थलों और वितरण के तरीकों

की जानकारी जुटाई जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *