Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: जैस्मिन रावत बनी महिला टेनिस प्रतियोगिता की विजेता

सोनीपत: विजेताओं को सम्मनित करते हुए आयोजक

सोनीपत, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के टेनिस कोर्ट पर आयोजित

अखिल भारतीय टेनिस संघ की महिला टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला

गया। 13 से 19 दिसंबर तक चली इस प्रतियोगिता में जैस्मिन रावत ने शानदार प्रदर्शन करते

हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उनका मुकाबला यशिका शौकीन से हुआ, जिसमें दोनों

खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया।

मैच के पहले सेट में जैस्मिन रावत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए

बढ़त बनाई। दूसरे सेट में यशिका शौकीन ने जबरदस्त वापसी की और मुकाबले को रोमांचक बना

दिया। निर्णायक सेट में यशिका 2–5 से पिछड़ने के बावजूद संघर्ष करते हुए 5–5 तक स्कोर

बराबर करने में सफल रहीं। इसके बाद निर्णायक क्षणों में जैस्मिन रावत ने अनुभव, धैर्य

और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए मैच अपने पक्ष में कर लिया।

समापन समारोह में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक

कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने

खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के खेल निदेशक

संजय सारस्वत, मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय के टेनिस कोच विनोद शर्मा, सहायक निदेशक

खेल चेतन शर्मा, खेल अधिकारी पंकज सिंह, सहायक खेल अधिकारी मंजू दलाल सहित अन्य अधिकारियों

और कर्मचारियों का योगदान रहा। मैच रेफरी शनिश मणि मिश्र ने प्रतियोगिता की जानकारी

दी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *