सोनीपत: कशिश शर्मा ने इंटरनेशनल ओपन कप में जीता रजत पदक

सोनीपत, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गन्नौर
हैप्पी चाइल्ड इंटरनेशनल स्कूल की प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी कशिश शर्मा ने इंटरनेशनल
कुकिवान ओपन कप प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया
है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित हुई।
गुरुवार को प्रधानाचार्या उषा मलिक ने बताया कि इसमें कोरिया,
नेपाल, भूटान, फिलीपींस और थाईलैंड सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कशिश ने
जूनियर 52 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन कुकिवान इंडिया नार्थ ब्रांच द्वारा किया गया था। स्कूल प्रबंधक
सुनील नागपाल व संजय नागपाल ने कशिश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना



