Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: विधायक व मेयर ने शुरू किए छह करोड़ के विकास कार्य

सोनीपत: विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन विकास कार्यों का शुभारंभ करवाते हुए

सोनीपत, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विधायक

निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सोमवार को

छह करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वार्ड नंबर

18 और 20 में गलियों, सड़कों और सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण कार्यों की शुरुआत नारियल

तोड़कर की गई।

वार्ड

नंबर 18 के श्याम नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन

के साथ उपमेयर मनजीत गहलावत उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों की शुरुआत

पर संतोष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। विधायक निखिल मदान ने बताया

कि श्याम नगर, विकास नगर और मालवीय नगर की गलियों का सीमेंट कंक्रीट से निर्माण किया

जाएगा। इन कार्यों पर लगभग दो करोड़ बयालीस लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त

वार्ड नंबर 18 स्थित सेक्टर 23 के सामुदायिक केंद्र में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत

से विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें नए सभागार का निर्माण, शेड के नीचे फर्श का निर्माण

तथा इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने का कार्य शामिल है। इन सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को

सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।

मेयर

राजीव जैन ने बताया कि वार्ड नंबर 20 में दो करोड़ चौंसठ लाख रुपये की लागत से विकास

कार्य कराए जाएंगे। इनमें हैबिटेट क्लब के समीप मुख्य सड़क सहित आठ गलियों का सीमेंट

कंक्रीट से निर्माण तथा दो गलियों का मास्टिक से पक्काकरण किया जाएगा। जहां सीवरेज

और जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, वहां भी मरम्मत

कर पक्की सड़कें बनाई जाएंगी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *