Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: विधायक ने सफाई कर्मचारियों व जरूरतमंदों को बांटी रजाइयां

सोनीपत: जरूरतमंदोंएको रजाई वितरण कायर्चक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान

सोनीपत, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गन्नौर

में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण समिति

द्वारा सोमवार को रजाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम समिति परिसर में आयोजित हुआ,

जिसमें विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने जरूरतमंदों

को रजाइयां प्रदान की।

विधायक

देवेंद्र कादियान ने कहा कि ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना सच्ची सेवा है। समाज

के कमजोर वर्ग की चिंता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनकल्याण समिति

द्वारा 135 जरूरतमंदों को रजाइयां वितरित किए जाने को सराहनीय कदम बताया और कहा कि

नर सेवा ही नारायण सेवा है।

कार्यक्रम

में विशिष्ट अतिथि के रूप में सतपाल बंसल और मदन जैन उपस्थित रहे। राहत कार्य में सनत

जैन, राजेंद्र जैन, अंकित मल्होत्रा, हरीश वाधवा, पवन त्यागी और डॉ.जोगेंद्र शर्मा

का सहयोग रहा। समिति अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र कुकरेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस

अवसर पर दीपक बजाज, प्रीतम आहुजा, रमेश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लहरी सिंह पार्क में लायंस क्लब गन्नौर गौरव की ओर से सफाई कर्मचारियों को कंबल वितरित

किए गए। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि रहे। उनके हाथों करीब

120 सफाई कर्मचारियों को कंबल प्रदान किए गए। विधायक ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज

के असली स्वच्छता दूत हैं, जो ठंड में भी शहर को स्वच्छ बनाए रखने में जुटे रहते हैं।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष भावना जाग्या, सचिव विक्रांत हांडा, कोषाध्यक्ष साशा बेदी

सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *