Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत पुलिस ने अपहरण व हत्या के आरोपी को किया काबू

सोनीपत: किडनैप के बाद की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी

पैसों के लेनदेन में की थी बिजली कर्मी की हत्या

सोनीपत, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत में अपहरण के बाद युवक की हत्या के मामले में शनिवार

को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक

मृतक का पड़ोसी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण

20 हजार रुपये का लेनदेन सामने आया है, जबकि मामले में एक युवती से जुड़े एंगल की भी

जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सांदल कलां गांव निवासी विश्वामित्र

के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 10 दिसंबर को आदित्य को फोन

कर अपने पैसे लेने के बहाने घर से बाहर बुलाया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी

हो गई, जिसके बाद आरोपी ने लोहे की रॉड से आदित्य के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फिरौती की कहानी रची।

आरोपी किराये की गाड़ी से शव को बड़वासनी गांव के पास पश्चिमी

यमुना नहर क्षेत्र में ले गया और बाद में शव दिल्ली की मुंडका नहर में फेंक दिया।

शव

11 दिसंबर की रात को बरामद हुआ, जबकि 12 दिसंबर को परिजनों ने पहचान की। इसके बाद गांव

में अंतिम संस्कार किया गया। जांच में सामने आया है कि आदित्य 10 दिसंबर को ड्यूटी से लौटकर

घर पहुंचा था। वह बिजली कारीगर के रूप में कार्यरत था। घर के सामने बाइक खड़ी कर वह

पैदल पुराने मकान की ओर गया, जिसके बाद वह लापता हो गया। बाद में उसके मोबाइल से परिजनों

को धमकी भरी पोस्ट और वीडियो भेजे गए, जिनमें 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई

थी। वीडियो में युवक के हाथ बंधे हुए थे और उसके शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे

थे।

जांच के दौरान घटना में संलिप्त आरोपी विश्वामित्र को गिरफ्तार किया गया। उसका

मृतक आदित्य से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उसने रंजिश में हमला कर उसकी

हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से आरोपी ने उसे नहर में

फेंक दिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस

का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। युवती से जुड़े पहलुओं सहित पूरे

मामले की कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच की जा रही है और आवश्यकता अनुसार आगे की कार्रवाई

की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *