Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: शिक्षा, खेल व संस्कारों से ही मजबूत होता है राष्ट्र का भविष्य: मोहनलाल बड़ौली

सोनीपत: विजेताओं को आशीर्वाद देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली

सोनीपत, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजकीय विद्यालय बड़ौली में बुधवार को

वार्षिक उत्सव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि

शिक्षा, खेल व संस्कारों से ही मजबूत होता है राष्ट्र का भविष्य है। विद्यार्थियों,

अभिभावकों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से विद्यालय परिसर उत्सवमय दिखाई दी।

मुख्य अतिथि ने बड़ौली ने कहा कि बड़ौली गांव के बच्चे शिक्षा,

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर प्रगति कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए

गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की

कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन, अवसर और सकारात्मक वातावरण की होती

है। प्रदेशाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण का महत्व समझाते हुए

कहा कि यही सफलता की वास्तविक कुंजी है। लक्ष्य के प्रति ईमानदार प्रयास करने वाले

युवा किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए

देशभर में पहचान बना चुका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार

खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,

देशभक्ति गीत, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने सराहा।

इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष

अशोक भारद्वाज, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, नीरज ठरू, हरदीप सिंह, विद्यालय स्टाफ

और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा इभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अपने पैतृक गांव बडौली

में खेतों तक जाने वाले मार्गों का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि

किसानों की सुविधा तथा ग्रामीण आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण नायब सिंह सैनी सरकार की

सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। खेतों तक सुगम मार्गों के निर्माण से किसानों

को आवागमन में सुविधा मिलेगी, कृषि कार्यों में समय व लागत की बचत होगी तथा ग्रामीण

अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच रामेश्वर, पंचायत

प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *