Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: स्वीडन में कांस्य पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का स्वागत

सोनीपत: सातवीं नोर्डिक इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में पदक विजेता सुजल  चेयरमैन डा.विजयपाल नैन के साथ ।

सोनीपत, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्ण मूर्ति कैंपस के वुशु खिलाड़ी सुजल ने स्वीडन की राजधानी

स्टॉकहोम में आयोजित सातवीं नोर्डिक अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक

जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है। सुजल ने यह उपलब्धि सांडा वुशु की 65 किलोग्राम

भार वर्ग प्रतियोगिता में हासिल की। वह पूर्ण मूर्ति कॉलेज में बी फार्मेसी द्वितीय

वर्ष का छात्र है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता के बाद कैंपस में हर्ष

का माहौल है। स्वदेश लौटने पर सुजल का शिक्षकों और विद्यार्थियों ने

मंगलवार को फूल मालाओं से

स्वागत किया। संस्थान प्रबंधन और शैक्षणिक स्टाफ ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल

भविष्य की कामना की।

पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डा.विजयपाल नैन ने कहा है कि

सुजल शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहा है। उसने इससे पहले भी इसी वर्ष ग्रीस

के एथेंस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा

का परिचय दिया था। लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतना उसकी कड़ी मेहनत

और समर्पण को दर्शाता है।

सुजल की इस उपलब्धि से उसके गांव खुबडू में भी खुशी का माहौल

है। परिवार और ग्रामीणों ने उसकी सफलता पर गर्व जताया है। सुजल ने अपनी सफलता का श्रेय

अपने कोच के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। सुजल का लक्ष्य भविष्य में कॉमनवेल्थ खेल, विश्व चैंपियनशिप,

यूथ ओलंपिक और ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाना है। फिलहाल वह आगामी प्रतियोगिताओं

के लिए होने वाले चयन परीक्षणों की तैयारी में जुटा हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *