Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम घोषित, बावुमा की दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में होगी वापसी

साउथ अफ्रीका के टेस्ट और डब्ल्यूटीसी विजेता कप्तान टेम्बा बावुमा

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को भारत दौरे के लिए अपनी ‘ए’ टीम की घोषणा कर दी। दौरे की शुरुआत 30 अक्टूबर से बेंगलुरु में दो चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैचों से होगी। दूसरा चार दिवसीय मैच 6 से 9 नवंबर तक खेला जाएगा। दोनों मुकाबले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित किए जाएंगे।

इसके बाद दोनों टीमें 13 से 19 नवंबर तक राजकोट में तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेंगी। यह दौरा साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के भारत दौरे से पहले का अभ्यास दौरा होगा। दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और डब्ल्यूटीसी विजेता कप्तान टेम्बा बावुमा चोट से उबरकर दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में वापसी करेंगे।

वहीं, भारत ‘ए’ टीम की घोषणा अभी नहीं की गई है।

दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम का पूरा स्क्वॉड

अनऑफिशियल टेस्ट के लिए स्क्वॉड:

मार्क्वेस एकरमैन, टेम्बा बावुमा*, ओकुहले सेले, जुबायर हम्जा, जॉर्डन हरमैन, रुबिन हरमैन,

राइवल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली म्पोंगवाना, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायन, काइल सिमंड्स, त्शेपो न्दवांडवा, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, कोडी यूसुफ।

वनडे सीरीज़ के लिए स्क्वॉड:

मार्क्वेस एकरमैन, ओटनाइल बार्टमैन, ब्योर्न फॉरच्यून, जॉर्डन हरमैन, रुबिन हरमैन, क्वेना माफाका, राइवल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली म्पोंगवाना, नकाबा पीटर, डेलानो पोटगीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस,

सिनेथेम्बा क्वीशिले, जेसन स्मिथ, कोडी यूसुफ।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *