भाजपा नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला सपा नेता अकमल इमाम गिरफ्तार

भाजपा नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता अकमल इमाम का छाया चित्र

Prayagraj, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले के गंगानगर की भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता अकमल इमाम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगा नगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी.

उन्होंंने बताया कि हण्डिया थाने में गिरफ्तार आरोपित हण्डिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 11 ऊँचवा टोला निवासी अकमल पुत्र इमाम है. इसके खिलाफ जनपद के हण्डिया थाने में धारा 356(2) Indian न्याय संख्या,67 आईटी एक्ट व 3(2)(वीए) SC/ST एक्ट के तहत दर्ज किया था.

उल्लेखनीय है कि, सपा नेता अकमल इमाम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर भाजपा नेता जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस संबंध में हण्डिया थाने में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की गई है.

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a Comment