सपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, जनता नहीं देगी इन्हें मौका : ब्रजेश पाठक

उपChief Minister  बृजेश पाठक

फिरोजाबाद, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया. उन्होंने कहा कि यूपी की जनता इनके जंगलराज को नहीं भूली है, इसलिए इन्हें कभी मौका नहीं देगी. उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि यह चुनाव आयोग की प्रक्रिया है जिससे घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाएंगे.

उप Chief Minister ब्रजेश पाठक फिरोजाबाद स्थित भाजपा कार्यालय पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि Bihar की तरह Uttar Pradesh में भी घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाएंगे. सपा और अन्य विपक्षी दल घुसपैठियों के वोटों की मदद से चुनाव जीतना चाहते हैं. इसी कारण इनके पेट में दर्द हो रहा है. जबकि भाजपा

सुचितापूर्ण तरीके से चुनाव लड़ना चाहती. यूपी में भाजपा 2017 से शासन में है, इस दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है. अवैध घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाने और सही मतदाताओं के फॉर्म भरवाने का अभियान चलाया जा रहा है. मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सभी अवैध, मृतक और नाबालिग मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे. 16 दिसंबर के बाद नई सूची का गहन अध्ययन किया जाएगा. इसके साथ ही शादीशुदा बहुओं तथा ट्रांसफर होकर आए लोगों के नाम भी दर्ज किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रक्रिया आजादी के बाद कई बार की गई है और इसमें कोई डरने की बात नहीं. भाजपा पारदर्शिता और संविधान की भावना के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गलत राजनीतिक क्रियाकलाप करने का आरोप भी लगाया.

उपChief Minister ने कहा कि जिस प्रकार Bihar की जनता आरजेडी के जंगलराज को नहीं भूली है इसी प्रकार Uttar Pradesh की जनता भी सपा के जंगलराज, गुंडाराज को भूलने वाली नहीं है. प्रदेश की जनता सपा को अब कभी काम करने का मौका नहीं देगी. सपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जो कि एक परिवार द्वारा संचालित की जाती है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप एसआईआर प्रक्रिया को लेकर काम कर रहे हैं.

इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया.

—————–

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Leave a Comment