Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

स्पेन और बार्सिलोना की स्टार मिडफील्डर आइटाना बोनमती

पेरिस, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । पेरिस में सोमवार को आयोजित समारोह में स्पेन और बार्सिलोना की स्टार मिडफील्डर आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार महिला बैलन डी’ओर का खिताब अपने नाम किया।

27 वर्षीय बोनमती ने अपनी हमवतन साथी मारियोना कालदेंतेई को पीछे छोड़ा, जो इंग्लैंड के खिलाफ महिला यूरो 2025 फाइनल में स्पेन की पेनाल्टी शूटआउट हार के बावजूद दमदार प्रदर्शन कर रही थीं। हालांकि क्लब स्तर पर बोनमती को निराशा झेलनी पड़ी और उनकी टीम बार्सिलोना महिला चैंपियंस लीग फाइनल में कालदेंतेई की आर्सेनल से हार गई।

यूरो 2025 में बोनमती को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि शुरुआत के दो मैच वह वायरल मैनिनजाइटिस से उबरने के कारण नहीं खेल पाई थीं। इस पुरस्कार में इंग्लैंड की चैंपियन टीम की स्ट्राइकर अलेसिया रूसो तीसरे स्थान पर रहीं।

महिला बैलन डी’ओर 2018 से शुरू हुआ था और अब तक सिर्फ नॉर्वे की आडा हेगरबर्ग और अमेरिका की मेगन रापिनो ही इसे जीत पाई हैं। इससे पहले बार्सिलोना और स्पेन की एलेक्सिया पुटेयास ने लगातार दो बार यह ट्रॉफी जीती थी।

बोनमती अब फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेस्सी और मिशेल प्लातिनी की उस खास सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने लगातार तीन बार बैलन डी’ओर जीता है।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *