Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

भूतपूर्व सैनिकों के लिए स्पर्श फीडबैक एवं पेंशन समाधान दिवस का हुआ आयोजन

भूतपूर्व सैनिकों के लिए स्पर्श फीडबैक एवं पेंशन समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जयपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सैनिक कल्याण विभाग राजस्थान के तत्वावधान में जयपुर के बनीपार्क स्थित सैनिक विश्राम गृह में स्पर्श फीडबैक एवं पेंशन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय के अधीन ई. मोनबेमो पैटन अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक तथा महानिदेशक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस संगोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य पूर्व सैनिक पेंशनरों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना, रक्षा पेंशनरों से पेंशन से संबंधित फीडबैक प्राप्त करना तथा पेंशन संबंधी शिकायतों,अभ्यावेदनों का अवलोकन एवं संकलन करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह राठौड़, निदेशक, राजस्थान राज्य सैनिक कल्याण विभाग ने की। इस अवसर पर 35 से अधिक गौरव सेनानी बंधुओं सहित, विशेष रूप से स्पर्श पोर्टल पर कार्यरत प्रांत के मुख्य कर्मचारीगण, जयपुर, अजमेर एवं झुंझुनूं जिलों के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक से कर्नल सुधांशु शर्मा तथा अन्य सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्पर्श फीडबैक फॉर्म भरकर एवं आमने-सामने संवाद के माध्यम से अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक तथा महानिदेशक के साथ स्पर्श पोर्टल से संबंधित जानकारी,अनुभव एवं सुझाव साझा किए गए।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *