Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

संसद विघटन के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने का प्रयास, स्पीकर ने बुलाई बैठक

संघीय संसद सचिवालय

काठमांडू, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । नेपाल में अंतरिम सरकार द्वारा संसद विघटन किए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए स्पीकर देवराज घिमिरे ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

अंतरिम सरकार गठन के बाद प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने संसद विघटन कर दिया था। सरकार के इस फैसले के खिलाफ में मंगलवार देर शाम तक सुप्रीम कोर्ट में 10 याचिका दायर की गई है। लेकिन राजनीतिक दलों को भी इसमें संयुक्त रूप से याचिका दायर कारण के लिए राजनीतिक दलों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।

विघटित प्रतिनिधि सभा के स्पीकर घिमिरे ने आज प्रतिनिधिन सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी 10 राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक बुलाई है। यह बैठक सिंहदरबार में संघीय संसद सचिवालय में बुलाई गई है। स्पीकर ने सभी दलों का प्रतिनिधित्व इस बैठक में सुनिश्चित हो इसके लिए स्वयं ही पार्टी अध्यक्ष को फोन भी किया था।

इस विषय में स्पीकर घिमिरे ने कहा कि सभी दलों के तरफ से संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट में संसद विघटन के खिलाफ रिट दायर किया जाए वो इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य स्वतंत्र व्यक्तियों के तरफ से दायर रिट को संबंधित पक्ष नहीं कहते हुए खारिज भी किया जा सकता है। इसलिए वो चाहते हैं कि प्रतिनिधि सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी 10 राजनीतिक दल संयुक्त रिट दाखिल करे।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *