Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

बाल विवाह उन्मूलन विशेष अभियानः आज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का लाइव वेबकास्ट

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी (फाइल फोटो)

भोपाल, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिनों के विशेष अभियान के अंतर्गत देशभर के हितधारकों को नई दिल्ली से संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम का वेबकास्ट प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। इसके लिए जारी लिंक https://webcast.gov.in/mwcd के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ें सकेंगे।

कार्यक्रम में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता अपेक्षित है, उनमें जिला व खंड स्तरीय अधिकारी तदानुसार डीपीओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं साहायिका, ओएससी, एचईडब्ल्यू, शक्ति सदन, सखी निवास, सीसीआई, सीडब्ल्यूसी जेजेपी आदि से संबंधित अधिकारीध्कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह पीआरआई प्रतिनिधि स्वास्थ्यकर्मी, पीएचसी स्टाफ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता विधिक समुदाय,शैक्षणिक संस्थान, समुदाय के नेता, सेवा प्रदाता और सिविल सोसायटी के सदस्य सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कार्यालयों, सम्मेलन कक्षों या ऑडिटोरियम में सामूहिक रूप से वेबकास्ट देखने की उपयुक्त व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है, ताकि अधिकतम लोग कार्यक्रम से लाभान्वित हो सकें।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *