
कोलकाता, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . West Bengal की राजधानी कोलकाता में उस समय एक यादगार पल देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय Football के सुपरस्टार लियोनल मेसी और Bollywood के बादशाह शाहरुख खान आमने-सामने आए. Saturday को युवभारती क्रीड़ांगन में होने वाले कार्यक्रम से पहले स्टेडियम से सटे एक होटल में दोनों दिग्गजों की मुलाकात हुई. इस दौरान मेसी ने शाहरुख खान को मुस्कुराते हुए हाथ बढ़ाकर अभिवादन किया और उनके छोटे बेटे अबराम खान को भी स्नेहपूर्वक अपने पास बुलाया. दोनों ने तस्वीरें भी खिंचवाई.
शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे लियोनल मेसी अपने करीबी मित्र और लंबे समय से साथी रहे लुइस सुवारेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ कोलकाता पहुंचे थे. हवाई अड्डे से सीधे मेसी होटल पहुंचे. वहीं Saturday सुबह शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ कोलकाता पहुंचे और सुबह होते ही होटल जाकर मेसी से मुलाकात की.
इस खास मुलाकात की पहल कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त ने की. परिचय के दौरान मेसी ने शाहरुख खान का गर्मजोशी से स्वागत किया और कुछ देर तक आपसी कुशलक्षेम पूछा गया. इसके बाद दोनों सितारों के साथ तस्वीरें भी ली गईं. तस्वीरों में मेसी और शाहरुख के बीच लुइस सुवारेज मौजूद रहे, जबकि रोड्रिगो डी पॉल भी इस ऐतिहासिक माैजूदगी का हिस्सा बने. इस अवसर पर राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस भी मौजूद थे.
गौरतलब है कि, लियोनल मेसी करीब 14 साल बाद कोलकाता आए हैं. उनके आगमन को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. हवाई अड्डे से लेकर होटल और फिर कार्यक्रम स्थल तक समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही. शाहरुख खान और मेसी की यह मुलाकात खेल और सिने जगत की दुनिया के दो सबसे बड़े चेहरों को एक ही फ्रेम में लेकर आई, जिसे प्रशंसक लंबे समय तक याद रखेंगे.———————
(Udaipur Kiran) / ओम पराशर