Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

धनतेरस पर्व पर उदयपुर में विशेष यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

उदयपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News)। धनतेरस पर्व के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा ने बताया कि इस वर्ष भी 18 अक्टूबर 2025 को प्रातः 4:00 बजे से देर रात्रि तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

Udaipur traffic news

एएसपी ओझा ने बताया कि भट्टयानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी दर्शन एवं अन्नकूट महोत्सव के आयोजन के कारण इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसी कारण से नीचे बताए गए मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

वाहन प्रवेश निषेध मार्ग (18 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे से देर रात तक):

  • भट्टयानी चौहट्टा क्षेत्र में महालक्ष्मी मंदिर के आसपास के मार्ग।

धनतेरस के दिन शाम 4:00 बजे से देर रात तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा:

  1. रंग निवास तिराहा से जगदीश चौक तक।

  2. जगदीश चौक से रंग निवास तिराहा तक।

  3. देहलीगेट, बापू बाजार, पुराना कंट्रोल रूम से अमृत नमकीन तक।

  4. अमृत नमकीन, पुराना कंट्रोल रूम, बापू बाजार से देहलीगेट तक।

  5. मंडी गेट से तीज का चौक, धानमंडी चौक, मार्शल चौराहा तक।

एएसपी ओझा ने बताया कि यह व्यवस्था एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगी।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि धनतेरस पर्व पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस का सहयोग करें और निर्दिष्ट मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई बाधा न हो।