Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

16 अक्टूबर से चलेगी हरिद्वार से साबरमती के लिए विशेष ट्रेन

ट्रेन फोटो

हरिद्वार, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । त्यौहारी सीजन को देखते हुए, हरिद्वार से साबरमती के बीच विशेष एसी ट्रेन शुरू हो रही है। हरिद्वार और साबरमती के बीच यह विशेष ट्रेन अक्टूबर और नवंबर माह में 14- 14 फेरे करेगी। कल गुरुवार 16 अक्टूबर को यह विशेष ट्रेन हरिद्वार से साबरमती के लिए रवाना होगी, जबकि आज यह ट्रेन साबरमती से हरिद्वार के लिए चल चुकी है।

मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या- 09425 का साबरमती से संचालन बुधवार और शनिवार को अक्टूबर में पांच फेरो और नवंबर में 9 फेरों के लिए किया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09426 गुरुवार और रविवार को चलेगी। अक्टूबर में पांच फेरों और नवंबर में 9 फेराें का संचालन हाेगा। इस ट्रेन में तृतीय श्रेणी के 16 एसी कोच लगाए जाएंगे।

यह ट्रेन प्रमुख स्टेशनों जैसे रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, पुरानी दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, अजमेर, आबू रोड और पालनपुर से होकर गुजरेगी। हरिद्वार से साबरमती का सफर लगभग 24 घंटे में पूरा होगा।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *