Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

क्रिप्टो अपराधियों पर नकेल के लिए भूटान पुलिस अधिकारियों की जयपुर में विशेष ट्रेनिंग

क्रिप्टो अपराधियों पर नकेल के लिए भूटान पुलिस अधिकारियों की जयपुर में विशेष ट्रेनिंग

जयपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर स्थित सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीडीटीआई) में रॉयल भूटान पुलिस के पांच अधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम क्रिप्टो करेंसी एवं डार्क वेब अपराधों की जांच विषय पर केंद्रित था। इस पहल ने भारत और भूटान के बीच पुलिस प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग को और मजबूत किया है।

सीडीटीआई के निदेशक डॉ अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान भूटान के अधिकारियों को आधुनिक साइबर अपराधों से निपटने के लिए आवश्यक उन्नत तकनीकी ज्ञान प्रदान किया गया। उन्हें विशेष रूप से क्रिप्टो करेंसी की ट्रैकिंग, डार्क वेब की पहचान,साइबर फोरेंसिक टूल्स का उपयोग और अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध जांच प्रक्रियाओं की समझ के क्षेत्र में विस्तृत जानकारी दी गई।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक और आईपीएस डॉ. कपूर रहे। उन्होंने इस अवसर पर प्रतिभागी अधिकारियों को संबोधित किया और आधुनिक साइबर अपराधों की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उन्नत तकनीकी ज्ञान और अन्वेषण कौशल की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी अधिकारियों को उनके सफल प्रशिक्षण के प्रमाण के रूप में प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सीडीटीआई जयपुर द्वारा आयोजित यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *