Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बूथ मैपिंग में तेजी, तीन जिलों का डेटा वेबसाइट पर अपलोड

कोलकाता, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बूथ मैपिंग प्रक्रिया में तेजी लाई है। झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और अलीपुरद्वार जिलों का डेटा पहले ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार सुबह दी।

अधिकारी के अनुसार, पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बूथ मैपिंग 62.94 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, झाड़ग्राम में 51.36 प्रतिशत और अलीपुरद्वार में 53.73 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। इन तीन जिलों के अलावा कई अन्य जिलों में भी बूथ मैपिंग का काम तेजी से चल रहा है।

पूरुलिया में अब तक 61.29 प्रतिशत, कलिम्पोंग में 64.27 प्रतिशत, मालदा में 54.49 प्रतिशत और कोलकाता उत्तर में 55.35 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। उत्तर 24 परगना में प्रक्रिया 45 प्रतिशत तक पहुंची है, जबकि दक्षिण 24 परगना में यह 50 से 55 प्रतिशत के बीच है।

अधिकारी ने बताया कि ये आंकड़े 2002 के एसआईआर मानक के आधार पर तैयार किए जा रहे हैं। जिन जिलों का डेटा अपलोड किया जा चुका है, वहां के मतदाता अब अपने ईपीआईसी नंबर के जरिए ऑनलाइन अपने विवरण की जांच कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह मैपिंग कार्य दिवाली अवकाश से पहले तेज किया गया है, जो 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। सभी जिला मजिस्ट्रेट, जो जिले के निर्वाचन अधिकारी भी हैं, को प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए पहले 15 अक्टूबर की आंतरिक समयसीमा तय की गई थी।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *