Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

कोहरे के चलते तेज रफ्तार बस खंभे से भिड़ी, 12 घायल

दुर्घटना ग्रस्त स्थल और बस
बस के एक यात्री
घायलों को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी

मेदिनीपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

घाटाल के चंद्रकोना–खिरपाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। दीघा से हुगली की ओर जा रही एक यात्री बस घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के खंभे से जा टकराई। हादसे में अब तक 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 5 बजे बस आरामबाग की दिशा में तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चंद्रकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक दृश्यता कम हो जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे ट्रांसफार्मर के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी।

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। कुछ ही देर में चंद्रकोना थाने की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और सभी घायलों को इलाज के लिए खिरपाई अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, 12 घायलों का इलाज जारी है, जबकि चार यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

घने कोहरे और तेज रफ्तार को हादसे का प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *