Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

50 फीट गहराई में गिरी तेज़ रफ़्तार कार , तीन लोग फंसे —ग्रामीणों ने रातभर चला बचाव अभियान

घाटल में लगातार एक्सीडेंट
कार एक्सीडेंट घाटल ग्रामीणों ने रातभर चला बचाव अभियान

पश्चिम मेदिनीपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । घाटाल से मेदिनीपुर की ओर जा रही एक तेज़ रफ़्तार प्राइवेट कार मंगलवार की आधी रात खाई में जा गिरी। हादसा हुसैनपुर बाज़ार पार करने के तुरंत बाद बाकमोड़ नयनझुली इलाके में हुआ। कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुल तीन लोग सवार थे। टक्कर के बाद कार का दरवाज़ा जाम हो गया और दो यात्री अंदर ही फंस गए। स्थिति इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों को उन्हें निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

ग्रामवासियों ने बताया कि कार जिस जगह गिरी थी, वहां पहुंच पाना ही मुश्किल था। अंधेरा और दलदली ज़मीन के कारण रेस्क्यू में काफ़ी दिक्कत हुई। आखिरकार कई घंटे की मेहनत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल घाटाल महकमा अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात तक घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नयनझुली मोड़ पर पहले भी कई बार दुर्घटनायें हो चुकी हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के उपाय अब तक नहीं किए गए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *