Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

तेज रफ्तार थार गाड़ी ने तीन बाइकों को टक्कर मारी, चार की मौत

क्षतिग्रस्त बाइक

जयपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार थार गाड़ी ने तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह दर्दनाक हादसा चौमूं इलाके के रामपुरा पुलिया के पास सुबह करीब तीन बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के नांगल जैसा बोहरा गांव के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।

सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत चौमूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पहले और इलाज के दौरान एक महिला सहित तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया।

इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई, जिनकी पहचान वीरेंद्र श्रीवास्तव (55) निवासी बनारस हाल वैद्यजी का चौराहा जयपुर, सुनील श्रीवास्तव (50) पुत्र वीरेंद्र श्रीवास्तव निवासी बनारस, लक्की श्रीवास्तव (30) पुत्र इंद्रप्रकाश श्रीवास्तव निवासी ब्रजवाड़ी कॉलोनी जयपुर और श्वेता श्रीवास्तव (26) पत्नी लक्की श्रीवास्तव निवासी ब्रजवाड़ी कॉलोनी जयपुर के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में अविनाश (30) पुत्र विजय बहादुर, रौनक (3) पुत्र अविनाश और संगीता पत्नी वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों का इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं और एक साथ खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।

थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि थार गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि तीनों बाइकें उछलकर दूर जा गिरीं। घटनास्थल पर हालात इतने भयावह थे कि आसपास के लोग भी सिहर उठे। पुलिस ने थार वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *