Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

रेवाड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत

हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार।

रेवाड़ी, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली- जयपुर हाईवे पर ओढ़ी गांव के पास रविवार रात गलत दिशा से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी युवक राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित चालक की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी के गांव कालाका के रहने वाले करीब 30 वर्षीय पवन, 25 वर्षीय प्रवीण व विक्रम एक अन्य साथी के साथ इको कार में सवार होकर रविवार रात को खाटू श्यामजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। दिल्ली जयपुर हाईवे पर ओढ़ी गांव के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से एक गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए और कार सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने पवन और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विक्रम की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। चौथे युवक का भी इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *