Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

रिलीज़ से पहले इंटरनेट पर लीक हुआ ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ट्रेलर

पीटर पार्कर - फोटो सोर्स एक्स

मार्वल फैंस के लिए एक बार फिर बड़ा झटका सामने आया है। पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का टीज़र सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुआ था और अब इसी कड़ी में एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म इसका शिकार बन गई है। टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का पहला ट्रेलर कथित तौर पर आधिकारिक रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिससे इंटरनेट पर हलचल मच गई है।

लीक होते ही हरकत में आए मेकर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेलर लीक होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि, निर्माताओं ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एक घंटे के भीतर ही कॉपीराइट उल्लंघन के तहत वीडियो हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी तेजी से हुई कार्रवाई के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि वायरल फुटेज असली था। बताया जा रहा है कि लीक ट्रेलर को डेस्कटॉप कंप्यूटर पर चलाते हुए रिकॉर्ड किया गया था। भले ही वीडियो के कुछ विजुअल धुंधले थे, लेकिन ऑडियो पूरी तरह साफ सुनाई दे रहा था।

ट्रेलर लीक से सामने आए बड़े संकेत

लीक हुए ट्रेलर के अनुसार, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में अभिनेत्री सैडी सिंक को एक अहम निगेटिव रोल में दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि सैडी को जीन ग्रे के किरदार में पेश किया जा सकता है। ट्रेलर में पीटर पार्कर को अपनी खोई हुई शक्तियों को वापस पाने के लिए संघर्ष करते हुए भी दिखाया गया है, जो कहानी को एक नया मोड़ देता है। मेकर्स फिल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले ही पूरी कर चुके हैं, जबकि फिलहाल इसका पोस्ट-प्रोडक्शन काम चल रहा है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को 31 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि लीक के बावजूद फिल्म और इसका आधिकारिक ट्रेलर दर्शकों के बीच कितना धमाल मचाता है।

——–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *