




– Chief Minister ने इन्दौर में 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट को किया संबोधित
भोपाल, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल हमेशा से हमारी Indian संस्कृति का एक अहम अंग रहा है. हमारे व्यक्तित्व के विकास में एक प्रमुख पक्ष के रूप में खेलों ने हमारे जीवन को दिशा दी है. हमने खेलों को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है. हमारे खिलाड़ी प्राय: हर खेल में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे चाहे जिस किसी भी खेल के खिलाड़ी रहें, अपनी लगन और मेहनत से हमेशा अपना उत्कृष्ट देने का प्रयास करें.
Chief Minister डॉ. यादव sunday को इन्दौर में एक निजी स्कूल द्वारा आयोजित 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट-2025 को संबोधित कर रहे थे. उल्लेखनीय है कि Chief Minister डॉ. यादव Madhya Pradesh राज्य ऑलम्पिक एसोशिएशन के संरक्षक भी हैं. उन्होंने कहा कि वैदिककाल से हमारी संस्कृति में खेलों का बड़ा योगदान रहा है. कई मामलों में Indian ों ने अपने दौर से भी आगे बढ़कर विश्व में खेलों में नाम कमाया है. उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh के नवनिर्माण में खिलाड़ियों की भी अहम भूमिका है. खिलाड़ियों के योगदान से हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार कर रहे हैं. इससे न केवल नए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं, बल्कि खेल अधोसंरचना के विकास को भी नए आयाम मिल रहे हैं.
Chief Minister ने कहा कि Madhya Pradesh देश में सबसे तेज गति से औद्योगिक प्रगति करने वाला राज्य बन रहा है. औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों, कुटीर एवं ग्रामोद्योग सहित कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है. देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश का सर्वाधिक योगदान होगा.
निजी स्कूल के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषार्थ से ही व्यक्तित्व का विकास होता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल की रील से बाहर निकलें, मैदान में आकर परिश्रम करें, तभी वे देश के लिए पसीना और रक्त बहाने के योग्य बनेंगे. उन्होंने सभी को Chief Minister डॉ. यादव के संकल्प ‘अभ्युदय Madhya Pradesh’ में सक्रिय रूप से सहभागी बनकर अधिकतम योगदान देने की अपील की. कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, बलवंत, गणेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुनील सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे. कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया.
Chief Minister ने इंदौर में इंदौरी पोहा जलेबी का लिया लुत्फ
Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने sunday को इंदौर को प्रवास के दौरान में मप्र पिकलबॉल ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात एयरपोर्ट के रास्ते में अचानक गाड़ी रुकवाई और कालानी नगर स्थित मौसा पराठा हॉउस में इंदौरी पोहा जलेबी और चाय का लुफ्त लिया. इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के वर्कर्स के साथ सहज अंदाज में फ़ोटो भी खिंचवाए और उनका अभिवादन भी स्वीकारा. साथ ही रेस्टोरेंट के संचालक से आवश्यक चर्चा भी की. इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और सुमित मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.
(Udaipur Kiran) तोमर
