Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

खेल हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग, हमने खेलों को बनाया है शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इन्दौर में 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट
इन्दौर में 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट
इन्दौर में 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट
मुख्यमंत्री ने इंदौर में इंदौरी पोहा जलेबी का लिया लुत्फ
मुख्यमंत्री ने इंदौर में इंदौरी पोहा जलेबी का लिया लुत्फ

– मुख्यमंत्री ने इन्दौर में 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट को किया संबोधित

भोपाल, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल हमेशा से हमारी भारतीय संस्कृति का एक अहम अंग रहा है। हमारे व्यक्तित्व के विकास में एक प्रमुख पक्ष के रूप में खेलों ने हमारे जीवन को दिशा दी है। हमने खेलों को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। हमारे खिलाड़ी प्राय: हर खेल में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे चाहे जिस किसी भी खेल के खिलाड़ी रहें, अपनी लगन और मेहनत से हमेशा अपना उत्कृष्ट देने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इन्दौर में एक निजी स्कूल द्वारा आयोजित 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट-2025 को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्य प्रदेश राज्य ऑलम्पिक एसोशिएशन के संरक्षक भी हैं। उन्होंने कहा कि वैदिककाल से हमारी संस्कृति में खेलों का बड़ा योगदान रहा है। कई मामलों में भारतीयों ने अपने दौर से भी आगे बढ़कर विश्व में खेलों में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के नवनिर्माण में खिलाड़ियों की भी अहम भूमिका है। खिलाड़ियों के योगदान से हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल नए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं, बल्कि खेल अधोसंरचना के विकास को भी नए आयाम मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में सबसे तेज गति से औद्योगिक प्रगति करने वाला राज्य बन रहा है। औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों, कुटीर एवं ग्रामोद्योग सहित कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश का सर्वाधिक योगदान होगा।

निजी स्कूल के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषार्थ से ही व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल की रील से बाहर निकलें, मैदान में आकर परिश्रम करें, तभी वे देश के लिए पसीना और रक्त बहाने के योग्य बनेंगे। उन्होंने सभी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश’ में सक्रिय रूप से सहभागी बनकर अधिकतम योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, बलवंत, गणेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुनील सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने इंदौर में इंदौरी पोहा जलेबी का लिया लुत्फ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर को प्रवास के दौरान में मप्र पिकलबॉल ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात एयरपोर्ट के रास्ते में अचानक गाड़ी रुकवाई और कालानी नगर स्थित मौसा पराठा हॉउस में इंदौरी पोहा जलेबी और चाय का लुफ्त लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के वर्कर्स के साथ सहज अंदाज में फ़ोटो भी खिंचवाए और उनका अभिवादन भी स्वीकारा। साथ ही रेस्टोरेंट के संचालक से आवश्यक चर्चा भी की। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और सुमित मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *