Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उत्कृष्ट शस्त्र संचालन के प्रदर्शन के लिए महिला आरक्षी रेखा और किरण को एसएसपी ने किया सम्मानित

पुलिस लाइन नैनीताल में पुलिस कर्मियों के शस्त्र संचालन का निरीक्षण करते एसएसपी।

नैनीताल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की परेड का आयोजन कर जवानों की शारीरिक फिटनेस, कार्यक्षमता, अनुशासन और शस्त्र संचालन कौशल का गहन आकलन किया।

परेड में दौरान थाना, पुलिस लाइन, अग्निशमन सेवा, सीपीयू और परिवहन शाखा के विभिन्न संवर्गों के जवानों की ड्रिल कराई गई और महिला, पुरुष और यातायात कर्मियों की अलग-अलग टोलियां बनाकर शस्त्र संचालन का अभ्यास कराया गया। उत्कृष्ट शस्त्र संचालन के प्रदर्शन के लिए महिला आरक्षी रेखा निखुरपा और किरण मेहता को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को शस्त्र संचालन में निपुण होना चाहिए और हर परिस्थिति के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने महिला कर्मियों से आत्मविश्वास बनाए रखने और शस्त्रों की पूरी जानकारी रखने पर जोर दिया। परेड के दौरान सभी प्रभारियों को आवंटित सरकारी वाहनों की लॉगबुक, फिटनेस और रखरखाव की भी जांच की गई तथा सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर मैस प्रभारी को जवानों के लिए मौसमी सब्जियां और शुद्ध पहाड़ी व्यंजन परोसने के निर्देश दिए। परेड में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी और शाखा प्रभारी तथा पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *