एसएसपी ने किया अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब का लोकार्पण

हरिद्वार, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने आज फीता काटकर पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में बनाई गई अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया।पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्रा.लि. के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत पुनर्नवीनीकृत कम्प्यूटर लैब में संरचनात्मक सुधार, मरम्मत कार्य,10 नए कम्प्यूटर, लैब के फर्श का नवीनीकरण, कम्प्यूटर प्रणाली में सुधार के लिए डिजिटल लर्निंग सामग्री तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एएसपी, सीओ ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी, एएसपी, सीओ लाइन निशा यादव, आरआई लाइन प्रवीण आलोक व उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भंडारी (पर्यवेक्षक पुलिस माडर्न स्कूल) उपस्थित रहे। पैनासोनिक की टीम की ओर से एचआर हेड सौरभ गुप्ता, मनीष गुप्ता, त्रिपुरारी राय तथा अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। वहीं सेंट्रल हिमालयन रूरल एक्शन ग्रुप (चिराग) की ओर से डायरेक्टर बीएस मेहरा, टीम लीडर संजय जोशी एवं चिराग टीम के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम समाप्ति पर श्री डोबाल ने पैनासोनिक की टीम को मोमेंटो प्रदान करते हुए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। लैब के नवीनीकरण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करेगी और तकनीकी सीखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस अवसर पर निशा यादव, जितेंद्र चौधरी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी व स्कूल प्रबंधन उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला



