सारण में दिन-दहाड़े हत्या,एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

हत्या
हत्या

सारण, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . जिले में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन की चहारदीवारी के समीप की है,जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं.

चर्चा के अनुसार अज्ञात हथियारबंद बदमाश अपाची मोटर साइकिल पर सवार थे. उन्होंने पीछे से व्यक्ति को गोली मार दी. गोली लगने के बावजूद वह भागकर एक दुकान के अंदर गया लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना पुलिस लाइन के बिल्कुल पास हुई है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

sunday लगभग 02:50 बजे अपराह्न में नगर थाना को यह सूचना मिली कि थानान्तर्गत छोटी तेलपा गांव में परशुराम राय के मकान के गेट पर अज्ञात अपराधकर्मियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वरीय Superintendent of Police , डॉ कुमार आशीष सहित एसडीपीओ सदर और दर्जनों अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गए. .

एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए सख्त निर्देश दिए. उन्होंने एएसपी सदर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया है, जिसे दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है. वही इस मामले में एफएसएल टीम तथा डॉग स्क्वॉड को तत्काल घटनास्थल पर बुलाकर गहन जांच की जा रही है.

अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिस कारण यह मामला और भी जटिल हो गया है. पुलिस अपराधियों की पहचान के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास में भी जुटी हुई है. उन्होंने ने प्रतिबद्धता जताई है कि अपराध में संलिप्त सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और विधिसम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सारण पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी. वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य बताई जा रही है.

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Leave a Comment