Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

स्‍टेट बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी का कार्यकाल 2 साल के लिए बढ़ा

स्‍टेट बैंक के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक (एमडी) अश्विनी कुमार तिवारी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया है।

स्‍टेट बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि अश्विनी कुमार तिवारी को मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने की तिथि 27 जनवरी, 2026 के बाद पुनर्नियुक्त किया गया है। बैंक के मुताबिक तिवारी का विस्तारित कार्यकाल उनके सेवानिवृत्त होने की तिथि 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा, जो उनके पदभार ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगी।

यह दूसरा मौका है, जब अश्विनी कुमार तिवारी का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इससे पहले वर्ष 2024 में भी उन्हें दो साल के लिए सेवा विस्तार दिया गया था। पहली बार जनवरी, 2021 में तिवारी को एसबीआई का प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था। उस समय उन्हें तीन साल के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तिवारी के कार्यकाल विस्तार से बैंक की स्थिरता और सतत विकास सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। सरकार के इस निर्णय को एसबीआई और वित्त मंत्रालय के बैंक संचालन और रणनीतिक विकास के हित में अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *