
सिवनी, 09 दिसंबर(Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश चेयरमैन श्याम सिंह कुमरे के शपथ ग्रहण के बाद सिवनी आगमन पर उनका सम्मान स्थानीय अभिनंदन रेस्टोरेंट, बारापत्थर में मंगलवार को किया गया. कार्यक्रम में जिला रेडक्रास सोसायटी की प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
पदाधिकारियों ने चेयरमैन कुमरे का पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की. इस अवसर पर उनकी पत्नी और पुत्री भी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के दौरान कुमरे ने अपने जीवन के कुछ अनुभवी प्रसंग साझा किए. साथ ही जिले में अगले माह सीपीआर प्रशिक्षण, प्राथमिक उपचार शिविर एवं रक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर सहमति बनी.
कार्यक्रम में अरुण राय, संदीप उपाध्याय, नीलेश जैन, सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा, अनूप मिश्रा, विक्रांत दुबे, प्रतीक अवस्थी, गजेन्द्र डहरवाल, बसंत राय, पी.एल. वर्मा, अभिषेक शुक्ला, आनंद साहू सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.
(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया
