Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का प्रदेश सम्मेलन रविवार को कोतमा में

फाईल 1
फाईल 2

अनूपपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में रविवार, 21 दिसंबर को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का प्रांतीय सम्मेलन मंगल भवन, ठाकुर बाबा धाम, कोतमा में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। ज‍हां प्रदेश भर के पत्रकार शामिल होगे जिसकी तैयारी पूर्ण का ली गई है।

श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं प्रवक्ता भगवानदास ने शनिवार को बताया कि प्रदेश सम्मेलन में प्रदेश, संभाग व जिला इकाई के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल होगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल होगे। अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत बाजपेई करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शांति कुटी आश्रम अमरकंटक के महंत स्वामी रामभूषण दासजी महाराज, सांसद हिमाद्री सिंह शहडोल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह, विधायक फुँदेलाल सिंह मार्को, संभागायुक्त सुरभि गुप्ता ,कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली ,पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, डीएफओ तरुण वर्मा, एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी, एसईसीएल हंसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई, नगर पालिका कोतमा के अध्यक्ष अजय सराफ, नगर पालिका अध्यक्ष पसान राम अवध सिंह, नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष सहबिन पनिका, नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष पत्रकार डॉ सुनील चौरसिया, नगर परिषद डोला की अध्यक्ष रेणु कोल, नगर परिषद राजनगर बनगंवा के अध्यक्ष यशवंत सिंह,सहित परिषद के पदाधिकारी होगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *