Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राज्य स्तरीय बालिका रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप जोधपुर में 27–28 दिसंबर को

राज्य स्तरीय बालिका रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप जोधपुर में 27–28 दिसंबर को

बीकानेर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य स्तरीय बालिका रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को चैनपुरा इंडोर हॉल, जोधपुर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बीकानेर टीम भी भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

यह जानकारी देते हुए सीए सुधीश शर्मा, संघ सचिव प्रदीप सिंह पंवार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम के चयन हेतु बीकानेर जिम्नास्टिक संघ द्वारा 25 दिसंबर को बी.एल. मेमोरियल स्कूल, बीकानेर में स्थानीय चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

संघ द्वारा जिम्नास्टिक में बालिकाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें उच्च स्तरीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि पर स्थानीय चयन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *