Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत राज्य स्तरीय कार्यशाला 24 सितंबर से

बीकानेर, 18 सितंबर। आयुक्तालय महाविद्यालय शिक्षा राजस्थान के आदेशानुसार 24 से 26 सितंबर तक राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

Rajasthan higher education news

कार्यशाला के संयोजक डॉ. देवेश खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री आधारित अप्रेंटिसशिप का अवसर उपलब्ध कराना है। इस नई उच्च शिक्षा पहल के जरिए छात्रों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान मिलेगा बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा, जिससे रोजगार की संभावनाएं और मजबूत होंगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में जयपुर, उदयपुर, चूरू, पाली, सिरोही सहित कई जिलों के महाविद्यालयों से आए प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने एक समिति का गठन किया है और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

दूसरे जिलों से आने वाले प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों के लिए आवास एवं भोजन की सुविधा महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *