भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ लक्ष्मी पूजन कर प्रदेश की सुख—समृद्धि और खुशहाली की करेंगे कामना

जयपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में दिवाली के शुभ अवसर पर पारंपरिक रूप से लक्ष्मी पूजन का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि लक्ष्मी पूजन सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ विधिवत लक्ष्मी पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधी तथा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पारीक ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समृद्धि, सौहार्द और संगठन की एकता को सुदृढ़ करना है।
—————
(Udaipur Kiran)



