Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

सोमवार को कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन

मुंबई, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने किसानों को कर्जमाफी देने की मांग को लेकर सोमवार 20 अक्टूबर को राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। इस दौरान नेता व कार्यकर्ता किसानों के साथ रोटी-चावल खाकर विरोध जताएंगे।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि महाराष्ट्र के 30 जिलों की 350 तहसीलों में नुकसान हुआ है। लाखों एकड़ की खेती बर्बाद हो गई है। किसानों के लिए 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और कर्जमाफी की मांग की गई है। लेकिन महायुति सरकार ने पुरानी योजनाओं को समेटकर 32 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। . सूबे के किसान बाढ़ से फसल बर्बाद होने के बाद तबाह हो गए हैं। उन्हें एक बड़े पैकेज और कर्जमाफी की ज़रूरत है। सरकार ने जो पैकेज घोषित किया, वह अभी तक जरूरतमंदों को नहीं मिला है।

कांग्रेसी नेताओं के अनुसार किसान काली दिवाली मनाने को मजबूर है। कांग्रेस पार्टी दुःख की इस घड़ी में किसानों के साथ काली दिवाली मनाएगी। यह विरोध प्रदर्शन सभी ज़िलों, तहसीलों और गांवों में किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *