Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट का प्रयागराज में ठहराव रद्द

jodhpur

जोधपुर, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव में अस्थाई परिवर्तन किया है। मेला अवधि में ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव रद्द कर इसे सूबेदारगंज स्टेशन पर किया जाएगा।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था माघ मेला अवधि तक लागू रहेगी। डीआरएम के अनुसार ट्रेन संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट 3 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक (कुल 13 ट्रिप) सूबेदारगंज स्टेशन पर सायं 4.15 बजे पहुंचेगी तथा 4.20 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट 2 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक (कुल 13 ट्रिप) सूबेदारगंज स्टेशन पर सुबह 6:50 बजे पहुंचेगी और 6:55 बजे रवाना होगी। यह रेलसेवा बाड़मेर से बुधवार व शनिवार तथा हावड़ा से मंगलवार व शुक्रवार को संचालित होती है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *