Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 24 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान

पुलिस का लोगो

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान ‘चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान 24 हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। जबकि गंभीर उल्लंघन के मामलों में 144 वाहनों को जब्त किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस आयुक्त दिल्ली के निर्देश पर ट्रैफिक मैनेजमेंट डिवीजन द्वारा यह अभियान एक दिसंबर 2025 से दो सप्ताह तक चलाया गया। अभियान को स्थानीय पुलिस और पीसीआर के सहयोग से चुने गए संवेदनशील इलाकों में अंजाम दिया गया। इसके तहत रोजाना दो घंटे तक ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस और पीसीआर वैन की संयुक्त टीमों ने व्यस्त चौराहों, बाजारों और दुर्घटना संभावित स्थानों के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर मोर्चा संभाला, ताकि कोई भी नियम तोड़ने वाला बच न सके।

गंभीर उल्लंघनों पर सख्ती

ट्रैफिक के पुलिस उपायुक्त शाशंक ने बशाया कि ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ का उद्देश्य आदतन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लगाम कसना और अनुशासित ड्राइविंग को बढ़ावा देना था। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग करने, रेड लाइट जंप करने और लापरवाही से वाहन चलाने जैसे गंभीर और जानलेवा उल्लंघनों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 24,841 चालान किए गए। इसके अलावा गंभीर मामलों में 144 वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें कुछ वाहन चोरी के भी पाए गए। जांच के दौरान एक वाहन से नशीले पदार्थ मिलने पर तिमारपुर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

जनता से मिली सराहना

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ को कानून का पालन करने वाले आम नागरिकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया और सराहना मिली है। इस अभियान ने सड़क अनुशासन को बेहतर बनाने और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षित, सुगम और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *