Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

दिल्ली में अवैध दवा कारोबार पर सख्ती, भागीरथ पैलेस में 27 थोक दवा विक्रेताओं की जांच

दिल्ली सरकार में स्वास्थ मंत्री पंकज कुमार सिंह (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली सरकार ने अवैध और नकली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने भागीरथ पैलेस में विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत क्षेत्र में कार्यरत 27 थोक दवा विक्रेताओं की जांच की गई, जिसमें 10 से अधिक फर्मों द्वारा ड्रग्स नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। दोषी फर्मों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान सिरप, दवाइयों, कॉटन और सर्जिकल आइटम्स के कुल 204 सैंपल लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा, एक दुकान को बिना वैध लाइसेंस मेडिकल डिवाइस और सर्जिकल सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया, जिस पर मेडिकल डिवाइस नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और साइबर सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर बाजार के तेलीवाड़ा इलाके में देर रात छापा मारा। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकली और काउंटरफिट दवाइयां व एंटी-फंगल क्रीम बरामद की गईं। संबंधित परिसर बिना वैध लाइसेंस संचालित हो रहा था और वहां से कोई खरीद-बिक्री रिकॉर्ड भी नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद नकली दवाइयों की आपूर्ति पड़ोसी राज्यों और सीमावर्ती देशों तक की जा रही थी। इस संबंध में संबंधित राज्यों के ड्रग्स कंट्रोल विभागों को सतर्क कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नकली और अवैध दवाओं के खिलाफ दिल्ली सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे सख्त प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

स्वास्थ मंत्री ने कहा कि राजधानी में सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच और कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *