
– एक सप्ताह में 7,040 रुपये तक महंगा हुआ सोना, चांदी ने लगाई 37 हजार रुपये की छलांग
New Delhi, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) . घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में आज जोरदार तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है. सोना आज 1,090 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है. वहीं, चांदी ने आज करीब 11 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की छलांग लगाई. सोने की कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,41,220 रुपये से लेकर 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,29,450 रुपये से लेकर 1,29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है. चांदी की कीमत में जोरदार उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में ढाई लाख रुपये का स्तर पार करके 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है.
साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो Monday से Saturday तक के कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 7,040 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई. इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 6,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ. सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी इस सप्ताह भी जबरदस्त तेजी आई. इस सप्ताह के कारोबार में ये चमकीली धातु पिछले सप्ताह की तुलना में 37,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है.
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,41,370 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,41,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,41,220 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है. इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,41,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है. इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,41,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.
—————
(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक
