Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

स्ट्रक्चरल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी रेनी स्ट्रिप्स लाएगी आईपीओ, सेबी के समक्ष डीएचआरपी दाखिल

कंपनी के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लुधियाना स्थित स्ट्रक्चरल स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी रेनी स्ट्रिप्स लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है।

पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष जमा दस्‍तावेज के अनुसार कंपनी अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए फंड जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें 300 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और 12,000,000 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। रेनी स्ट्रिप्स लिमिटेड का यह ऑफर बुक बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए किया जा रहा है। कंपनी के आईपीओ के माध्‍यम से पेश किए गए इक्विटी शेयर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध होना प्रस्‍तावित है।

कंपनी के जारी बयान के मुताबिक पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस ऑफर के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है। कंपनी का डीआरएचपी सेबी, बीएसई, एनएसई और बुक रनिंग लीड मैनेजर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। रेनी स्ट्रिप्स, एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस करने वाली, स्ट्रक्चरल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है, जो वैल्यू चेन में माइल्ड स्टील बिलेट्स, वायर रॉड्स, डिजाइन-ड्रिवन स्कैफोल्डिंग और फॉर्मवर्क सिस्टम सहित कई तरह के स्ट्रक्चरल प्रोडक्ट्स पेश करती है। इसका इस्तेमाल कई अलग-अलग इंडस्ट्री में होता है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *