Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

ट्यूशन से लौटने के बाद संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत

मुराकाटा में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत

पश्चिम मेदिनीपुर, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केशियाड़ी थानांतर्गत मुराकाटा क्षेत्र में बुधवार एक नाबालिग छात्रा का झुलता शव मिलने से पूरे इलाके में खलबली मच गई। मृतका की पहचान मिरिमाई नंद (16) के रूप में हुई है। वह मुराकाटा गांव की निवासी और मालयमुना हाई स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा थी।

परिवार के अनुसार, मिरिमाई ट्यूशन से लौटने के बाद काफी देर तक घर की छत से नीचे नहीं आई। संदेह होने पर परिवार के सदस्य ऊपर जाते ही उसे झुलते हुए अवस्था में देखा। उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर केशियाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर केशियाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने भी छात्रा को मृत घोषित किया।

खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं स्पष्ट जानकारी नहीं चल पाया था। केशियाड़ी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *