योजनाबध्द तरीके से परीक्षा की तैयारी करेंगे 10वीं व 12 वीं के विद्यार्थी

Examination  की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित जिले के प्राचार्य.
प्राचार्यों की बैठक को संबोधित करते हुए डीईओ अभय कुमार जायसवाल.

धमतरी, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दसवीं एवं 12 वीं बोर्ड Examination की समय सारिणी घोषित होने के बाद जिला शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया हैं. इसी कड़ी में एक दिसंबर को बोर्ड Examination की तैयारियों को लेकर जिले के सभी प्राचार्यों की बैठक डा शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में आयोजित किया गया. इस बैठक में योजनाबध्द तरीके से Examination की तैयारी, Examination केंद्र में मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई.

Chhattisgarh माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 20 फरवरी से 12 वीं और 21 फरवरी से 12 वीं बोर्ड Examination की समय सारणी घोषित कर दी है. इसके बाद से जिला शिक्षा विभाग Examination की तैयारियों में जुट गया हैं. Monday को जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में जिले भर के प्राचार्यों की बैठक शोभाराम देवांगन स्कूल में बैठक हुई.

बैठक में डीईओ जायसवाल ने सभी प्राचार्यों से योजनाबध्द तरीके के आधार पर तैयारी कराने के निर्देश दिए. पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लेकर उनके शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया. इस वर्ष शत प्रतिशत Examination परिणाम लाने पर जोर दिया. पिछले शिक्षा सत्र में कम Examination परिणाम लाने वाले स्कूलों को विशेष रणनीति के साथ तैयारी को लेकर आवश्यक सुझाव दिए. इसके साथ ही Examination केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

सहायक संचालक देवेश सूर्यवंशी ने बताया कि प्राचार्यों की बैठक लेकर Examination केंद्रों में पर्याप्त कक्ष, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, Examination हाल में पर्याप्त रोशनी, पर्यवेक्षण कार्य के लिए शिक्षकों की व्यवस्था सहित ब्लू प्रिंट के आधार पर तैयारियों को लेकर चर्चा की है. माशिमं के निर्देश पर 10 वीं और 12 वीं बोर्ड Examination के साथ ही नौवीं और 11 वीं की Examination आयोजित की जाएगी. जिले में पिछले शिक्षा सत्र में 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड Examination के लिए कुल 85 Examination केंद्र बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान शिक्षा सत्र 2025 – 26 में छह नए केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है.

इस सत्र में कक्षा 10 वीं में कुल 10441 एवं 12 वीं में कुल 7812 विद्यार्थी बोर्ड Examination में शामिल होंगे.इस दौरान बीईओ धमतरी लीलाधर चौधरी, बीईओ नगरी कलिराम साहू, समग्र शिक्षा एपीओ एनके साहू, प्राचार्य बी मैथ्यू, शैलजा पांडेय, पीसी झा, एसके प्रजापति, ए अग्रवाल, Examination विभाग के लेखन साहू सहित अन्य प्राचार्य उपस्थित थे.

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Leave a Comment