Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : शिकारपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने देखी हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही

विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य।

हिसार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिकारपुर के

88 विद्यार्थियों और 10 अध्यापकों ने दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान वीरवार को

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा की कार्यप्रणाली देखी और शीतकालीन सत्र की कार्यवाही

को विस्तारपूर्वक जाना।

विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार श्योराण ने शुक्रवार काे बताया कि विधानसभा की कार्यवाही

देखकर विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों व विधानसभा की कार्यप्रणाली को जानने

का अवसर मिला। इससे उनको बहुमूल्य जानकारी हासिल हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों

ने जनप्रतिनिधियों से संवाद करने मौका मिला। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान

विद्यार्थियों ने विधानसभा कैंटीन में जलपान ग्रहण किया। उसके उपरांत चंडीगढ़ के प्रमुख

दर्शनीय स्थलों सुखना झील, नेकचंद रॉक गार्डन, जाकिर हुसैन रोज गार्डन, जापानी कला

को दर्शाता गार्डन, म्यूजियम व आर्ट गैलरी का दौरा किया। इससे विद्यार्थियों को कला,

संस्कृति एवं पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई।

प्राचार्य ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,

नागरिक चेतना तथा व्यवहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक

रही। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में 14 वर्ष से अधिक आयु के 8वीं से 12वीं कक्षा

के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भ्रमण में प्रधानाचार्य राजकुमार श्योराण सहित नीलम

कुमारी, नीलम रानी, रेनू, बबीता मलिक, दर्शना देवी, बलदेव शर्मा, राजेश तक्षक, बुधराम,

संदीप कुमार आदि स्टाफ सदस्य शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *